धनबाद में उद्योगपति विकास गाडयान व गोपाल सिंघल के आवास में दूसरे दिन आईटी की छापेमारी, जब्त सामानों की तैयार हो रही सूची

धनबाद में उद्योगपति विकास गाडयान व गोपाल सिंघल के आवास में दूसरे दिन भी आईटी की छापेमारी हुई. जब्त सामानों की सूची तैयार की जा रही है.

चिरकुंडा (धनबाद): झारखंड के धनबाद के उद्योगपति विकास गाडयान व गोपाल सिंघल के चिरकुंडा-बराकर स्थित आवासों सहित पश्चिम बंगाल के कल्याणेश्वरी फांड़ी के महेशपुर स्थित सिटी एलॉय प्राइवेट लिमिटेड में कोलकाता आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन जारी रही. छापेमारी में शामिल कुछ आयकर अधिकारी दोनों उद्योगपतियों के आवास से कुछ देर के लिए सिटी एलॉय भी गये थे. जानकारी के अनुसार घर से जब्त सामानों के सीजर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है.

छह वाहनों से आए थे अधिकारी
शुक्रवार को दिनभर आयकर अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा. सूत्रों के अनुसार रात में छापेमारी जारी रहने के कारण उद्योगपतियों के परिजनों के साथ-साथ प्रतिष्ठान में मौजूद अधिकारी परेशान रहे. चिरकुंडा स्थित आवास पर छापेमारी करने आयकर विभाग के अधिकारी छह वाहनों से आये थे. इसमें तीन वाहन शुक्रवार की सुबह चले गये.



जब्त सामानों की सूची बनाने की प्रक्रिया जारी
जानकारी के अनुसार घर से जब्त सामानों के सीजर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है. सूत्रों का कहना है 40 घंटे से अधिक समय से चल रही छापेमारी में आयकर विभाग को निश्चित तौर पर आयकर चोरी से जुड़ा बड़ा मामला हाथ लगा है. हालांकि विभागीय स्तर पर इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >