Dhanbad News: जयरामपुर वर्कशॉप का दरवाजा व खिड़की ले भागे लोहा चोर

Dhanbad News: जयरामपुर वर्कशॉप का दरवाजा व खिड़की ले भागे लोहा चोर

Dhanbad News: जयरामपुर कोलियरी वर्कशॉप में सोमवार की रात चोर धावा बोलकर वर्कशॉप में लगे लोहे की कई खिड़की व अभियंता के कार्यालय का दरवाजा उखाड़ कर ले भागे. सुबह प्रबंधन को इसकी सूचना मिली. बताते हैं कि दो दिन पूर्व जयरामपुर कोलियरी बिजली घर पर चोर बिजली घर का गेट उखाड़ ले गए थे. लगातार हो रही घटना से चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है. इधर जयरामपुर कोलियरी के प्रबंधक शांतनु शील का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है. छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >