लोहा लदा वाहन जब्त, फायरिंग कर भागे तस्कर

लोदा लदा वाहन जब्त

जोड़ापोखर. डिगवाडीह 12 नंबर कांटा घर के निकट सीआइएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर बुधवार तड़के अवैध लोहा लदा एक मैजिक वाहन को जब्त किया है. सीआइएसएफ जवानों को देख लोहा तस्कर फायरिंग करते हुए भाग गये. वाहन का चालक सहयोगी के साथ गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सीआइएसएफ ने जब्त लोहा व वाहन को जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि डिगवाडीह 12 नंबर में बीसीसीएल के बंद रोपवे से कई माह से लोहा चोरी हो रही थी. इसी क्रम में बुधवार तड़के बंद कांटा घर के पास झाड़ी में छिपाये लौह सामग्री लोहा तस्कर मैजिक वाहन (जेएच 10 सीटी-4224) पर लोड कर पाथरडीह के गोदाम पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान सीआइएसएफ टीम वहां पहुंची और गाड़ी समेत लोहा जब्त कर लिया. इधर, जोड़ापोखर पुलिस व सीआइएसएफ ने फायरिंग की बात से इंकार किया है. जोड़ापोखर थानेदार राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि सीआइएसएफ ने लौह सामग्री लदा वाहन पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >