दुहाटांड़ की 42 डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप की होगी जांच, राजस्व विभाग ने उपायुक्त को दिया निर्देश

धनबाद के दुहाटांड़ में 42 डिसमिल सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं के कब्जे के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। राजस्व विभाग ने उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

दुहाटांड़ में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं के कब्जे की कथित साजिश के मामले में राज्य सरकार ने जांच का आदेश दिया है. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव मंजू रानी स्वांसी ने धनबाद उपायुक्त को मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. विभाग को दुहाटांड़ निवासी की ओर से एक अहस्ताक्षरित आवेदन प्राप्त हुआ था.

खाता-प्लॉट की जमीन पर कब्जे का आरोप

शिकायत में मौजा दुहाटांड़ के खाता सं 238, प्लॉट सं 532 पर भू-माफियाओं के अवैध कब्जा किये जाने का आरोप लगाया गया है. उक्त जमीन का पूर्व खाता सं 39 और प्लॉट सं 577 बताया गया है.

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों में दुहाटांड़ की 42 डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए कथित तौर पर साजिश रचे जाने का उल्लेख किया गया था. विभाग ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है.

शिकायतकर्ता से शपथ पत्र लेने का निर्देश

राजस्व विभाग ने उपायुक्त को निर्देश दिया है कि सबसे पहले दुहाटांड़ निवासी शिकायतकर्ता से शपथ पत्र और हस्ताक्षर प्राप्त किये जायें. इसके बाद आवेदन और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों में उल्लेखित तथ्यों की जांच करायी जाये.

जमीन की प्रकृति, खाता-प्लॉट से जुड़े रिकॉर्ड और कब्जे के आरोपों की भी पड़ताल की जायेगी. जांच पूरी होने के बाद विस्तृत प्रतिवेदन विभाग को भेजना होगा. विभाग ने पत्र की प्रतिलिपि एसी, धनबाद को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >