बिहार जाने वाली पटना-सिकंदराबाद स्पेशल समेत इन ट्रेनों का रूट बदला, 1307 रेल यात्री पकड़ाये

Indian Railways: रेल यात्री कृपया ध्यान दें. बिहार जाने वाली पटना-सिकंदराबाद स्पेशल समेत कई ट्रेनों का रूट बदल गया है. डिटेल रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Indian Railways: बिहार के लिए चलने वाली कई ट्रेनों का रूट बदल गया है. ये ट्रेनें अब धनबाद के रास्ते चलेंगी. इसकी वजह रेलवे की ओर से लिया गया ब्लॉक है. ब्लॉक 45 दिन के लिए लिया गया है. रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई है.

रेलवे ने लिया है 45 दिन का ब्लॉक

गया स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर 7 जनवरी तक 45 दिनों का ब्लॉक लिया गया है. इसकी वजह से गया स्टेशन से खुलने, वहां पहुंचने तथा गया से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इनमें धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं.

6 जनवरी तक प्रभावित रहेंगी पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

25 नवंबर से 6 जनवरी तक पटना से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया पटना-झाझा-प्रधानखंटा-धनबाद के रास्ते किया जायेगा. 27 नवंबर से 1 जनवरी तक हैदराबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-प्रधानखंटा-झाझा-पटना के रास्ते किया जायेगा.

इस रास्ते से चलेगी इस्लामपुर हटिया एक्स्प्रेस

29 नवंबर से 3 जनवरी तक सिकंदराबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-प्रधानखंटा-झाझा-पटना के रास्ते किया जायेगा. 23 नवंबर से 6 जनवरी तक इस्लामपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन पटना-इस्लामपुर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते किया जायेगा. 23 नवंबर से 6 जनवरी तक हटिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस का परिचालन बंधुआ-पैमार-तिलैया-इस्लामपुर-पटना के रास्ते किया जायेगा.

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1307 यात्री पकड़ाये

धनबाद मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके तहत मंडल के विभिन्न खंडों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गयी. टिकट चेकिंग अभियान रात-दिन चलाया गया. इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप कुल 1307 यात्रियों को पकड़ा गया.

यात्रियों से वसूले 6,07,920 रुपए

इसमें यात्रियों से 607920 रुपये जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गयी व उन्हें कड़ी हिदायत दी गयी. इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है, ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें व उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read

Special Trains for Railway Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षाओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

झारखंड के लिए खुशखबरी! मुंबई के लिए मिली एक और ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रुकेगी

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >