कोडरमा और धनबाद में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, इन ठिकानों पर मारा छापा

धनबाद में आयकर विभाग की टीम ने टीएमटी व सीमेंट उद्योग के मालिक विकास गाडयान के चिरकुंडा स्थित आवास और कार्यालयों में छापा मारा है.

रांची : आयकर विभाग ने कोडरमा और धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल अहले सुबह जांच एजेंसी की टीम ने इन दो जिलों के अलग अलग ठिकानों पर छापा मारा. हालांकि, अभी तक छापेमारी की कोई ठोस वजह सामने नहीं है. जानकारी मुताबिक आइटी की टीम सुबह 5 बजे कोडरमा पहुंची और दो हिस्सों में बंटकर तिलैया के डोइयाँडीह-गझण्डी रोड स्थित अंजनीसुत स्टील प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक लोहा फैक्ट्री के अंदर चली गयी. वहीं एक टीम फैक्ट्री के संचालक अंकित केडिया के घर पहुंची. बताया जाता है कि जांच एजेंसी की टीम के साथ पुलिस भी थी.

धनबाद में विकास गाडयान के आवास पर पड़ा छापा

वहीं, धनबाद में आयकर विभाग की टीम ने टीएमटी व सीमेंट उद्योग के मालिक विकास गाडयान के चिरकुंडा स्थित आवास और कार्यालयों में छापा मारा है. छापेमारी से पहले आयकर विभाग ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी. फिलहाल छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. बता दें कि विकास गाडयान का प.बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के सलानपुर थाना क्षेत्र में प्लांट है. जहां सिटकॉन टीएमटी का निर्माण होता है.

इसके अलावा आयकर विभाग की टीम प्लांट के साझेदार गोपाल सिंघल के बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित आवास व सिटी अलायेज में एक साथ छापेमारी कर रही है. छापेमारी टीम में आयकर विभाग कोलकाता के इंस्पेक्टर शुभोजीत पाल के साथ साथ अन्य अधिकारी व कर्मी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >