घरवालों ने विवाहित बेटी को कमरे में दो दिनों तक बंद कर बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी अंसार मुहल्ला के रहनेवाले घरवालों ने अपनी ही विवाहित बेटी तरन्नुम बानो (35) को दो दिनों तक कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई की. उसे दो दिनों तक भूखे-प्यासे रखा.

कुमारधुबी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी अंसार मुहल्ले की घटना

घटना के बाद पीड़िता के घर के सभी सदस्य फरार

चिरकुंडा.

कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी अंसार मुहल्ला के रहनेवाले घरवालों ने अपनी ही विवाहित बेटी तरन्नुम बानो (35) को दो दिनों तक कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई की. उसे दो दिनों तक भूखे-प्यासे रखा. पानी मांगने पर पीड़िता के मुंह पर कुल्ला कर दिया. घटना 23 अप्रैल की रात की है. इस संबंध में तीन मई को पीड़िता की शिकायत पर कुमारधुबी ओपी में छोटे भाई रुस्तम अंसारी, मंझले भाई अलताफ आलम, बहन तबस्सुम एवं बहनोई मो जावेद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.घटना के बाद घर के सभी सदस्य ताला लगा कर फरार हैं. पीड़िता का एसएनएमएमसीएच में फिलहाल चल रहा है. तरन्नुम बानो की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने 23 अप्रैल की रात उसकी जमकर पिटाई की. दो दिनों तक कमरे में बंद भूखे प्यासे रखा. पानी मांगने पर आरोपियों ने उसके मुंह पर कुल्ला कर दिया. घरवालों के डर से समाज के लोग भी सामने नहीं आये. पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

क्या कहते हैं ओपी प्रभारी

इस संबंध में कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है. आरोपियों ने पीड़िता को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया है. पुलिस अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान लेने के बाद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद से ही सभी आरोपी में घर में ताला बंद कर फरार है. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >