Dhanbad News: महिला का इलाज नहीं कराने पर ससुराल वालों ने दामाद को पीटा

पति द्वारा बीमार पत्नी को समय पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराने पर आक्रोशित युवक के ससुरालवालों का भड़का गुस्सा.

धनबाद.

बीमार पत्नी को इलाज के लिए समय पर अस्पताल में भर्ती नहीं कराने पर गुरुवार को महिला मरीज के मायके वालों ने एसएनएमएमसीएच में दामाद की पिटाई कर दी. इस दौरान इमरजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ जुट गयी. बाद में सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों ने सभी को खदेड़ कर भगाया और मामला शांत कराया. महिला मरीज के परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पहले गोविंदपुर निवासी सफीउल्लाह के साथ बेटी का विवाह कराया था. पिछले तीन माह से बेटी बीमार है. बार-बार कहने पर भी दामाद ने बेटी का इलाज नहीं कराया. बुधवार को बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. सूचना मिलने पर परिजन गुरुवार को गोविंदपुर स्थित बेटी के ससुराल पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. दामाद के अस्पताल पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >