बाघमारा, तिसरा, बरोरा में चल रहा है अवैध शराब का कारोबार

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, डीसी व एसएसपी को कार्रवाई करने के लिए कहा गया

बाघमारा.

जिले के बाघमारा, बरोरा व तिसरा थाना क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर होटलों में अवैध रूप से देसी व अंग्रेजी शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है. इसका खुलासा विशेष शाखा की रिपोर्ट से हुआ है. विशेष शाखा ने इसकी सूचना धनबाद डीसी व एसएसपी को देते हुए कार्रवाई करने को कहा है.

अवैध रूप से शराब परोसने वालों की दी जानकारी : स्पेशल ब्रांच ने पत्र के माध्यम से बताया कि बाघमारा थाना क्षेत्र के बड़ा पांडेयडीह के जे महतो के होटल ए सिंह, बीके महतो, डी महतो, बरोरा थाना क्षेत्र के श्री प्लाजा सिनेमा के निकट एस महतो के होटल, हरिणा के एस रवानी, एके महतो व तीसरा थाना क्षेत्र के डी साव द्वारा लोदना तिलाबनी बस्ती के समीप अवैध देसी/ विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है. ये सभी अपने-अपने होटल में अवैध रूप से शराब व बीयर परोस रहे हैं और स्थानीय प्रशासन मौन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >