आइआइटी आइएसएम : वालमार्ट ने 15 छात्रों को दिया पीपीओ

आइआइटी आइएसएम में एकेडमिक सत्र 2024-25 की शुरुआत के साथ ही संस्थान के छात्रों को प्री प्लेसमेंट ऑफर मिलने का दौर शुरू हो गया है. पांच दिनों में 23 छात्रों को पांच कंपनियों ने पीपीओ दिया है.

वरीय संवाददाता, धनबाद.

आइआइटी आइएसएम में एकेडमिक सत्र 2024-25 की शुरुआत के साथ ही संस्थान के छात्रों को प्री प्लेसमेंट ऑफर मिलने का दौर शुरू हो गया है. पिछले पांच दिनों में 23 छात्रों को पांच कंपनियों ने पीपीओ दिया है. इनमें सबसे अधिक 15 छात्रों को वालमार्ट ने पीपीओ दिया है. इन छात्रों को कंपनी ने ऑफ कैंपस ऑफर किया है. इसके साथ ही रीमो टेक जापान ने एक, अरिस्ता नेटवर्क ने दो, उबर ने दो और सिस्को ने तीन छात्रों को पीपीओ दिया है. इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने 13 छात्रों को, ओरेकल ने आठ, गोल्डमैन सैचे ने आठ, सेल्सफोर्स ने 12, जगुआर लैंड रोवर ने नौ, रीमो टेक जापान ने पहले भी एक छात्र को पीपीओ दिया था. जबकि सर्विसनाउ ने चार और अमेजॉन ने तीन छात्रों को पीपीओ दिया है. बता दें कि प्री प्लेसमेंट ऑफर कंपनियों द्वारा उन छात्रों को दिया जाता है, जो इंटर्नशिप के दौरान उनके यहां बेहतर प्रदर्शन करते हैं. कंपनियां संस्थान में कैंपस सीजन शुरू होने से पहले यह ऑफर देती हैं. गत वर्ष (2023-24) के दौरान संस्थान के 184 छात्रों को पीपीओ मिला था. कंपनियों द्वारा नवंबर माह तक छात्रों को पीपीओ दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >