होमगार्ड भर्ती के 1,096 चयनित अभ्यर्थियों का सत्यापन 17 अगस्त से समाहरणालय में होगी

होमगार्ड भर्ती में चयनित 1,096 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर. 17 अगस्त से समाहरणालय परिसर में मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं.

होमगार्ड भर्ती में चयनित 1,096 अभ्यर्थियों के मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी. जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सत्यापन शिविर समाहरणालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जायेगा.

17 से 22 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों का सत्यापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को पूर्वी टुंडी के 98 अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा. 18 अगस्त को टुंडी और बलियापुर के 98, 19 अगस्त को कलियासोल एवं बाघमारा के 110 तथा 20 अगस्त को निरसा एवं गोविंदपुर के 112 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा.

इसी प्रकार 21 अगस्त को तोपचांची के 56 तथा 22 अगस्त को एग्यारकुंड एवं धनबाद ग्रामीण क्षेत्र के 114 अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा.

24 अगस्त से शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की बारी

24 अगस्त को शहरी गैर-तकनीकी धनबाद एवं चिरकुंडा क्षेत्र के 77 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा. 25 अगस्त को शहरी गैर-तकनीकी धनबाद के पुरुष अभ्यर्थियों की मेधा सूची क्रमांक 1 से 100 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. वहीं 27 अगस्त को मेधा सूची क्रमांक 101 से 200 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा.

तकनीकी अभ्यर्थियों का सत्यापन 29 और 31 अगस्त को

29 अगस्त को शहरी तकनीकी श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों की मेधा सूची क्रमांक 1 से 115 तक के अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा. 31 अगस्त को महिला अभ्यर्थियों की मेधा सूची क्रमांक 1 से 24 तथा पुरुष अभ्यर्थियों की मेधा सूची क्रमांक 116 से 201 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन निर्धारित किया गया है.

एक सितंबर को मिलेगा अंतिम अवसर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले चयनित अभ्यर्थियों को एक सितंबर को अंतिम अवसर दिया जायेगा. सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर समाहरणालय स्थित शिविर में उपस्थित होकर मेडिकल जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >