Dhanbad news: आरएसपी कॉलेज को छोड़ अन्य पुराने अंगीभूत कॉलेजों का होम सेंटर

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर पांच की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है.

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने 28 फरवरी से शुरू होने वाली यूजी सेमेस्टर पांच की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है. आरएसपी कॉलेज को छोड़ अन्य सभी पुराने अंगीभूत कॉलेज के छात्र होम सेंटर पर परीक्षा देंगे. वहीं तीन नये अंगीभूत कॉलेजों के छात्रों का परीक्षा केंद्र दूसरे कॉलेजों में होगा. विवि के एक मात्र अल्पसंख्यक कॉलेज गुरुनानक कॉलेज के छात्र भी होम सेंटर पर परीक्षा देंगे. धनबाद के बाघमारा कॉलेज, बोकारो के आरवीएस कॉलेज चास और बीडीए कॉलेज के छात्र भी होम सेंटर पर परीक्षा देंगे. अन्य सभी संबद्ध कॉलेजों के छात्र दूसरे कॉलेजों में परीक्षा देंगे. विवि ने इस परीक्षा के लिए धनबाद-बोकारो में कुल 13 सेंटर बनाये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >