उंगली पकड़ के फिर से सीखा दे ...

सहयोग फाउंडेशन ने मनाया मदर्स डे

उप मुख्य संवाददाता, धनबाद.

मदर्स डे के अवसर पर रविवार को सहयोग फाउंडेशन की ओर से आमंत्रण वेंक्वेट हॉल धैया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन सीआइएसएफ के डीआइजी विनय काजला, उनकी पत्नी सुमन काजला, नगर निगम की ड्रिस्ट्रिक आई कॉन श्वेता किन्नर, आसनी सिंह, फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी व अन्य ने किया. कार्यक्रम में अदिति तिवारी ने गणेश वंदना की. नन्हीं बच्ची स्वरा ने उंगली पकड़ के फिर से सीखा… दे गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मोहित किया. मौके पर बच्चों ने मां के गीतों पर मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी. कवयित्री प्रमिला श्री तिवारी ने मां पर स्वरचित रचना प्रस्तुत की. मौके पर अर्चना सिंह, भारती श्रीवास्तव, सुभद्रा झा, तारा पाठक, दीपमाला मेहता, लोपामुद्रा चक्रवर्ती, रवि शेखर आदि उपस्थित थे.

सहायक नगर आयुक्त ने दिलायी शपथ :

कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त संतोषिणी मुर्मू ने उपस्थित मतदाताओं को 25 मई को मतदान करने की शपथ दिलायी. कहा कि मतदान के दिन सभी मतदान केंद्र जाकर मतदान करें. दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >