धनबाद में हाइवा ने बस को मारी टक्कर, छात्रा की मौत, कई यात्री घायल

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत बरवापूर्व इस्ट इंडिया मोड़ एनएच टू कोलकाता लेन पर बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे धनबाद से चिरकुंडा जा रही यात्री बस को हाइवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत बरवापूर्व इस्ट इंडिया मोड़ एनएच टू कोलकाता लेन पर बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे धनबाद से चिरकुंडा जा रही यात्री बस को हाइवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बस की पिछली सीट पर बैठी निरसा के भेलाइट गांव निवासी उत्तम चंद्रा की बेटी अर्पिता चंद्रा उर्फ रितू चंद्रा (24) की मौत हो गई.

बीबीएमकेयू में एमएससी की छात्रा अर्पिता परीक्षा देकर विश्वविद्यालय से घर लौट रही थी. वहीं बस पर सवार लगभग एक दर्जन यात्री भी घायल हो गये. इनमें कुछ को इलाज के लिए निजी अस्पताल व शेष को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलों में अनलाडीह बंगाल की रीता विश्वास, नियामतपुर की निशा पाल, चिरकुंडा की सिपांता देवी, कुमारधुबी के राम सकल यादव, निरसा पतलाबाड़ी के अजय विश्वास तथा हाइवा चालक अंबोना के अमजद हुसैन समेत अन्य शामिल हैं.

  • बीबीएमकेयू में एमएससी की छात्रा थी मृतका, विश्वविद्यालय से परीक्षा देकर घर लौट रही थी
  • बरवापूर्व इस्ट इंडिया मोड़ के पास पीछे से हाइवा ने बस को मारी जोरदार टक्कर
  • एसएनएमएमसीएच पहुंचे घायल हाइवा चालक की आक्रोशित परिजनों ने की पिटाई
  • 45 मिनट तक एसएनएमएमसीएच में हुआ हंगामा, पुलिस ने मामला कराया शांत

बस चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर हुआ हादसा

बताया जाता है कि यात्री बस (जेएच 10बीटी-6791) धनबाद से 60 से अधिक सवारियों को लेकर चिरकुंडा जा रही थी. बरवापूर्व इस्ट इंडिया मोड़ में एक सवारी को उतारने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी. इसी दौरान पीछे से तेजी से आ रहे हाइवा (जेएच 10 एएन-8637) ने अनियंत्रित होकर बस को जोरदार टक्कर मार दी.

Also Read : धनबाद : मामूली सड़क हादसा ने लिया सांप्रदायिक रूप, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर होने के बाद बस में बैठी अर्पिता नीचे गिर गयी और हाइवा ने उसे कुचल दिया. दुर्घटना के बाद बस चालक, खलासी एवं कंडक्टर गाड़ी छोड़कर फरार हो गये.

परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, हाइवा चालक को पीटा

छात्रा की मौत की सूचना पर एसएनएमएमसीएच में परिजनों का जुटान शुरू हो गया. इस हादसे में घायल हाइवा चालक अमजद हुसैन को भी एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. इसकी जानकारी अर्पिता के परिजनों को मिलने पर उनलोगों ने स्ट्रेचर पर पड़े हाइवा चालक की जमकर पिटाई कर दी.

Also Read : Road Accident In Dhanbad: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत से आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो आक्रोशित परिजन होमगार्ड के जवानों से भिड़ गये. वहीं हंगामा की सूचना पाकर पहुंची सरायढेला पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इस दौरान करीब 45 मिनट तक अस्पताल के इमरजेंसी में हंगामा चलता रहा.

पिता की इकलौती संतान थी अर्पिता

अर्पिता चंद्रा अपने पिता उत्तम चंद्रा की इकलौती संतान थी. उत्तम चंद्रा निरसा के भेलाइट गांव में दुकान चलाते हैं. परिजनों ने बताया कि बीबीएमकेयू की छात्रा होने के कारण वह रोजाना बस से आना-जाना करती थी. वह पढ़ने में काफी होशियार थी.

हाइवा के आगे चल रहे बस द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से यह घटना घटी है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है.

वीके श्रीवास्तव, एएसआइ, गोविंदपुर थाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >