बलियापुर के हर्ष सरिया बने इसरो के वैज्ञानिक

हर्ष के चयन से बलियापुर में खुशी की लहर

हर्ष सरिया को चयन पत्र देते अधिकारी. बलियापुर के समाजसेवी स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल के पोता व गिरधर वस्त्रालय के संचालक संजय कुमार अग्रवाल व सुनीता के पुत्र हर्ष सरिया का इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) में वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ है. इस उपलब्धि से बलियापुर में हर्ष है. हर्ष की बहन अंकिता सरिया कानून की पढ़ाई कर रही है. दादी कौशल्या देवी गृहिणी व चाचा संदीप कुमार अग्रवाल व्यवसायी हैं. उसकी 10वीं तक की पढ़ाई सिंदरी डी-नोबिली से व 12वीं डी-नोबिली डिगवाडीह से की. 2020 में जेईई एडवांस उत्तीर्ण करने पर आइआइएसटी तिरुअनंतपुरम से एरो स्पेस इंजीनियरिंग की. हर्ष की सफलता पर भाजपा नेत्री तारा देवी, मासस नेता चंद्रदेव महतो, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आशीष चटर्जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, अल्पना मुखर्जी, लायंस क्लब के गिरधारी लाल अग्रवाल, कल्याण भट्टाचार्य, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मिट्ठू सरिया, कुलदीप अग्रवाल, खगेन पांडेय, विनय मुखर्जी, बंटी अग्रवाल आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >