धनबाद में गुटखा गोदाम सील, जांच में सहयोग नहीं करने पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई

धनबाद के बिशनपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने एक गुटखा गोदाम को सील कर दिया है. गोदाम संचालक द्वारा जांच में सहयोग न करने पर यह कार्रवाई की गई. विभाग अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा.

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर की राजवार बस्ती में फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुटखा गोदाम को सील कर दिया. विभाग की जांच टीम जब गोदाम पहुंची तो संचालक सचिन चौरसिया न तो मौके पर पहुंचे और न ही गोदाम का ताला खुलवाया. इसके बाद फूड सेफ्टी अधिकारी ए. राजा के नेतृत्व में टीम ने गोदाम को सील कर दिया. मामले में अब आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

शुक्रवार को गुटखा लदे कंटेनर में लग गई थी आग

फूड सेफ्टी विभाग को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि गुटखा लदे एक कंटेनर में आग लग गई है, जिसमें चालक झुलस गया. इसी मामले की जांच के सिलसिले में विभाग की टीम बिशनपुर स्थित उस गोदाम पहुंची, जहां पान मसाला और गुटखा रखे जाने की सूचना थी.

ये भी पढ़ें... झारखंड विधानसभा: JPSC को लेकर सदन के अंदर वेल में BJP विधायकों का हंगामा

गोदाम संचालक ने जांच में नहीं किया सहयोग

जांच के दौरान गोदाम संचालक सचिन चौरसिया ने टीम के साथ सहयोग नहीं किया. सूचना देने के बावजूद न तो वह मौके पर पहुंचे और न ही गोदाम का ताला खुलवाया. इतना ही नहीं, उन्होंने फोन भी बंद कर दिया, जिसके कारण जांच आगे नहीं बढ़ सकी. इसके बाद विभाग ने गोदाम को सील कर दिया.

ये भी पढ़ें... रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में अब हादसों पर लगेगा ब्रेक; पहाड़ काटकर बनेगी नई फोरलेन सड़क

क्या कहते हैं अधिकारी

फूड सेफ्टी अधिकारी ए. राजा ने बताया कि आगग्रस्त कंटेनर से पान मसाला का सैंपल लेकर उसे सदर थाना में सुरक्षित रखा गया है. सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है. फूड सेफ्टी विभाग की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और गोदाम संचालक के खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratik popat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >