गोविंदपुर में अज्ञात वाहन ने स्पोर्ट्स बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरा गंभीर

धनबाद के गोविंदपुर में जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया.

धनबाद. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गाहिरा पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड के कोलकाता लेन में गुरुवार की रात सड़क हादसे में निरसा थाना क्षेत्र के बेलकूपा निवासी एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटनाग्रस्त बाइक

दोनों युवक स्पोर्ट्स बाइक (जेएच 10 डीजी 6917) से गोविंदपुर से निरसा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

घायल युवक अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी.

दुर्घटना के बाद लगा जाम

मुआवजे की मांग पर लोगों ने किया हंगामा

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गये और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे. पुलिस की ओर से सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिये जाने के बाद लोग शांत हुए.

ये भी पढ़ें: धनबाद में खाद की अधिक कीमत पर बिक्री को लेकर सख्ती, गोविंदपुर की दो दुकानों को कारण बताओ नोटिस

जीटी रोड पर लगा जाम

दुर्घटना के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटाया और यातायात व्यवस्था सामान्य करायी.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस हादसे में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है. आसपास के इलाके में जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हादसे से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jahangir ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >