सावन महोत्सव में सात समुंदर पार गीत पर खूब मिले ताल

शक्ति समर्पण ग्रुप व सुहाना ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावन महोत्सव में सखियों ने मचाया धमाल

बरसात में आयेगा जब सावन का महीना…, अबके सजन सावन में…, सात समंदर पार में तेरे पीछे पीछे आ गयी… गीत पर जम कर सखियों ने ताल मिलाये. खूब धमाल मचा. मौका शक्ति समर्पण ग्रुप व सुहाना ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावन महोत्सव का था. बलियापुर रोड स्थित द लाइट हाउस रिजार्ट में आयोजित कार्यक्रम में सुहागिनों को सुहाग सामग्री दी गयी. उनकी मांग भरकर तिलक लगा स्वागत किया गया. सोलह शृंगार में सजी सखियों ने एक दूजे को सावन की बधाई दी. सावनी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम को खूब एंजॉय किया. लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया. मौके पर ग्रुप की सभी सदस्य उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >