Dhanbad News : ओडिशा में बैंक डाकाकांड : निरसा से हिरासत में लिये गये स्वर्ण व्यापारियों से कड़ाई से पूछताछ

Dhanbad News : ओडिशा में बैंक डाकाकांड : निरसा से हिरासत में लिये गये स्वर्ण व्यापारियों से कड़ाई से पूछताछ

Dhanbad News : ओडिशा के बड़बिल में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की शाखा में हुई करोड़ की डकैती में हिरासत में लिये गये भलजोड़िया रोड स्थित मां कामाख्या ज्वेलर्स के मालिक रामू प्रसाद स्वर्णकार एवं मनोज प्रसाद से कड़ाई से पूछताछ जारी है. ओडिशा पुलिस में एक महिला एवं एक पुरुष आइपीएस रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआइटी बनी है. एसआइटी ने चाईबासा के बाद निरसा एवं बलियापुर व सिंदरी में छापेमारी अभियान चला रही है. इस डाकाकांड का एक मजबूत तार निरसा के साथ-साथ सिंदरी बलियापुर से भी जुड़े होने का अंदेशा है. सूत्रों का दावा है कि पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. ओडिशा पुलिस को निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला पूरा सहयोग कर रहे हैं. कर रहे हैं. मामले का जल्द खुलासा होने का अनुमान है.

व्यवसायी के भाई का कॉल रिकॉर्ड बनी गले की हड्डी

ओडिशा पुलिस कॉल रिकॉर्ड के आधार पर निरसा पहुंची है. वहां बैंक अधिकारी एवं ग्राहकों को हथियार के बल पर करीब पांच करोड़ रुपये का सोना एवं आठ लाख से अधिक की डकैती कर ली गयी थी. इसका खुलासा तब हुआ, जब मां कामाख्या ज्वेलर्स के मालिक रामू प्रसाद स्वर्णकार का कोई भाई इस डाकाकांड के आरोपियों से घटना से पहले एवं बाद में मोबाइल के माध्यम से बातचीत की है.उसी बातचीत के आधार पर वहां के डीजीपी ने झारखंड के डीजीपी से बातचीत की. फिर संयुक्त टीम का गठन हुआ. इसके बाद पुलिस ने रामू प्रसाद स्वर्णकार के आवास, दुकान एवं गोदाम पहुंची पायी. इस संबंध में एसडीपीओ रजत मानिक बाखला ने कहा कि रामू के एक भाई ने डाका कांड से पहले एवं बाद में अपराधियों के साथ बातचीत की है. सोना खरीद-बिक्री की भी बात है. पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >