Dhanbad News : पानी भरने गयी नाबालिग लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर मनचलों ने पीटा

घटना के बाद युवती को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में कराया गया भर्ती

घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने गयी एक 17 साल लड़की के साथ मंगलवार को मनचलों ने छेड़खानी की. इसका विरोध करने पर युवकाें ने उसकी पिटाई कर दी. इस घटना में लड़की को गंभीर चोट आयी है. इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने बताया कि वह पानी भरने के लिए तालाब के समीप नल पर गयी थी. इस दौरान आसपास के कुछ युवक उसे देख फब्बातियां कसने लगे. वह शांत रही. इसके बाद युवकों ने उसका दुपट्टा खींचने की कोशिश की. इसका उसने विरोध किया. इसके बाद नूर मोहम्मद, मो राजा, बादशाह, पाले, आफताब, साहिल तथा अल्ला रखा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना की सूचना पाकर बड़ी बहन भी मौके पर पहुंची. युवकों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >