Dhanbad News: एलेप्पी एक्सप्रेस से 1.53 लाख का गांजा बरामद

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर एस-6 कोच पर गश्ती दल ने पकड़ा

Dhanbad News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ऑपरेशन ””””नार्कोस”””” के तहत एक और सफलता मिली है. शनिवार को एलेप्पी एक्सप्रेस के एस6 कोच की सीट संख्या 41 व 42 के पास गश्ती दल को एक पीठ्ठू बैग और कपड़े के थैले में रखा संदिग्ध सामान मिला. जांच करने पर उसमें कुल पांच पैकेट में करीब 10.2 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.53 लाख रुपये बतायी गयी है. ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद उप निरीक्षक शाहिना इस्लाम द्वारा गांजा जब्त कर, लिखित शिकायत के साथ जीआरपी धनबाद को सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >