चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बुधवार को बाघमारा व बरोरा की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला.

बाघमारा.

लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बुधवार को बाघमारा व बरोरा की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. इस क्रम में डुमरा चौक से हरिना बाजार तक मार्च निकाला गया. बाघमारा थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च के साथ बूथों का भी निरीक्षण भी किया जा रहा है. इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया. मौके पर बरोरा थाना प्रभारी विकास कुमार, अवर निरीक्षक सुमन पांडेय सहित जवान मौजूद थे.

मतदान की तैयारियों को लेकर बैठक

पूर्वी टुंडी.

मतदान की तैयारियों से संबंधित बैठक पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में बीडीओ अमृता सिंह की अध्यक्षता में सभी सेक्टर पदाधिकारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रखण्ड के सभी कर्मियों के साथ की गयी. मतदान केंद्र में मोमबत्ती, माचिस एवं मच्छर भगाने की अगरबत्ती रखना सुनिश्चित करेंगे. मतदाताओं की कतार के लिए एवं मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि को चूना से मार्किंग की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >