dhanbad news : घनुडीह में वाहन जांच में बाइक की डिक्की में मिले पांच लाख

घनुडीह में जांच के दौरान बाइक की डिक्की से पांच लाख रुपये बरामद किये गये

dhanbad news : घनुडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार ने ओपी के समीप एक मोटरसाइकिल से बैग में रखे पांच लाख रुपये जब्त किये. बाइक सवार झरिया की ओर जा रहा था. पैसा किसलिए ले जा रहा था, अभी तक स्पष्ट नहीं हो रहा है. चुनाव आचार संहिता को देखते हुए प्रभारी की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में यह जब्त किया गया. उक्त राशि सरायढेला निवासी व्यवसायी आनंद कुमार की है. वह राशि लेकर बाइक से बाइपास रास्ते से जोड़ापोखर जा रहा था, लेकिन वहां भी बाइक जांच चल रही थी, इसलिए रुपये पकड़े गये. व्यवसायी को राशि से संबंधित कागजात की मांग की गयी है.

भौंरा पुलिस ने छापेमारी कर अवैध जावा महुआ किया नष्ट

सोमवार को भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम के नेतृत्व में पुलिस ने भौंरा 19 नंबर में छापेमारी कर कई गैलन में भरे जावा महुआ व तैयार महुआ शराब को नष्ट कर दिया. पुलिस को देख संचालक भागने में सफल रहा. छापेमारी में भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम, अनि संतोष कुमार, सअनि उदितनारायण सिंह दलबल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >