Dhanbad News: बिजली चोरी करते पकड़े गए 70 पर एफआइआर

बिजली चोरी के खिलाफ जेबीवीएनएल की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को 646 जगहों पर छापेमारी की गयी.

धनबाद.

बिजली चोरी के खिलाफ जेबीवीएनएल की ओर से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को 646 जगहों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. उन पर 13 लाख 89 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जेबीवीएनएल धनबाद सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया कि धनबाद सर्किल में 354 जगह छापेमारी की गयी. इसमें 31 लोगों को पकड़ा गया और सात लाख 52 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. वहीं चास सर्किल में 293 स्थानों पर छापेमारी की गयी. इसमें 39 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए छह लाख 37 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >