– लोयाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने कराया शांत

लोयाबाद में मारपीट

लोयाबाद.

लोयाबाद थाना क्षेत्र के यूको बैंक के समीप बुधवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष द्वारा आनंद नामक युवक की पिटाई कर दी गयी. सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. बताया जाता है कि लोयाबाद के पंजाबी मोड़ में शाम करीब साढ़े छह बजे एक स्कार्पियो की एक बाइक से टक्कर हो गयी. उसमें बाइक सवार युवक गिर गया. उसके बाद उसने इसकी सूचना अपने एक मित्र को दी. दोनों ने पीछा करते हुए यूको बैंक के समीप स्कॉर्पियो को रुकवाया. उसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी होने लगी. इतने में स्कॉर्पियो के साथ चल रहे इनोवा से एक युवक उतरा, जिसका नाम आनंद बताया जा रहा है, के साथ युवकों की बकझक शुरू हो गयी. उसके बाद मोटरसाइकिल सवार पंकज ने उसकी जम कर पिटाई कर दी. जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >