Dhanbad News : सिंदरी के अनधिकृत आवास खाली कराने को ले एफसीआइ ने प्रशासन से मांगा मजिस्ट्रेट

Dhanbad News : सिंदरी के अनधिकृत आवास खाली कराने को ले एफसीआइ ने प्रशासन से मांगा मजिस्ट्रेट

Dhanbad News : मनोहरटांड़ और एसएल टू के सभी अनधिकृत 946 आवास शीघ्र खाली होंगे. एफसीआइ प्रबंधन ने इस सभी अनधिकृत आवासों को खाली करवाने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अनुरोध जिला प्रशासन से किया है . झरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट नियुक्ति का आवेदन मिला है. एफसीआइ प्रबंधन ने संपदा पदाधिकारी के न्यायालय से अनधिकृत आवासों की बेदखली का पारित आदेश की प्रति भी भेजी है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन जो भी निर्णय लेगा, उसपर अमल किया जायेगा. 946 अनधिकृत आवासों में मनोहरटांड़ में 746 और एसएल टू में 200 आवास हैं. इनमें मरम्मत के अभाव में कुछ आवास जर्जर हो चुके हैं. एफसीआइ सिंदरी के प्रबंधन का दावा है कि मनोहरटांड़ और एसएल टू के आवासों में ऐसे लोग रहते हैं, जिनका सिंदरी से कोई संबंध नही रहा है . पूर्व में सिंदरी पुलिस विभिन्न अपराध में शामिल लोग अनधिकृत आवासों में शरण लिये हुए थे. अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >