Dhanbad news : केबल में खराबी से सरायढेला में 10 घंटे बिजली बाधित

Dhanbad news : तकनीकी खराबी के कारण बलियापुर रोड में सोमवार की रात गुल बिजली सोमवार सुबह लौटी

वरीय संवाददाता, धनबाद.

गोल बिल्डिंग-बलियापुर रोड में मंगलवार की सुबह अंडरग्राउंड केबल में खराबी आ गयी. इससे कुसुम विहार सबस्टेशन से संबंधित इलाकों में बिजली गुल हो गयी. बलियापुर रोड स्थित वास्तु विहार, कोलाकुसमा, कुसुम विहार समेत अन्य इलाकों में सुबह लगभग सात बजे बिजली कट गई. जेबीवीएनएल अधिकारियों ने खराबी का पता लगाकर दिन के लगभग 11 बजे मरम्मत का काम शुरू किया. वहीं शाम करीब पांच बजे नया केबल लगाकर कुसुम विहार सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. इस दौरान सरायढेला के विभिन्न इलाकों में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा.

मंझलाडीह में सोमवार की रात कटी बिजली मंगलवार की सुबह लौटी :

गोल बिल्डिंग-बलियापुर रोड में बिजली के उपकरण में आयी खराबी के कारण मंझलाडीह, ढांगी समेत अन्य इलाकों में सोमवार की रात कटी बिजली मंगलवार की सुबह लौटी. सोमवार की रात लगभग आठ बजे आयी तकनीकी खराब के कारण इन इलाकों की बिजली गुल हो गई थी. इसकी मरम्मत कर मंगलवार की सुबह बिजली सप्लाई शुरू की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >