भूली में ओपी प्रभारी का पुतला फूंका, झामुमो नेता के साथ स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

भूली में ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर के खिलाफ स्थानीय लोगों ने पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रभारी पर बदसलूकी और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप.

भूली : झारखंड मोड़ पानी टंकी के समीप शनिवार को स्थानीय लोगों और शांति समिति के सदस्यों ने भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर का पुतला जलाकर विरोध जताया. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो नेता राजू हाड़ी ने किया.

राजू हाड़ी ने भूली ओपी प्रभारी, मुंशी और प्रभारी के निजी चालक पर बदसलूकी करने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इसी मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ओपी प्रभारी के खिलाफ नाराजगी जतायी.

ये भी पढ़ें: BCCL में दो साल में 857 आश्रितों के अनुकंपा नियुक्ति मामलों का निबटारा, शिविर से प्रक्रिया हुई तेज

पुतला दहन कार्यक्रम में साधन महतो, प्रमोद पासवान, दीना पासवान, मनोहर महतो, मनु प्रसाद हाड़ी, प्रदीप हाड़ी, मुख्तार अंसारी, मस्तान अंसारी, इरफान अंसारी, एके हाड़ी, कैलाश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >