Dhanbad News: डॉ अली जैद अनवर ने रचा इतिहास, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित

Dr Ali Zaid Anwar Dhanbad Creates History: डॉ अली जैद अनवर की इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक डॉक्टर की सफलता नहीं है. झारखंड के स्वास्थ्य प्रबंधन और कार्य संस्कृति का प्रमाण है. डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि अब तक विश्व में किसी महिला के शरीर से निकाला गया सबसे बड़ा स्प्लीन 2.5 किलोग्राम का था. डॉ अनवर द्वारा निकाले गये स्प्लीन का वजन 7.5 किलोग्राम है. यह न केवल एक चिकित्सीय चमत्कार है, बल्कि झारखंड की बढ़ती मेडिकल क्षमताओं का प्रमाण भी है.

Dr Ali Zaid Anwar Dhanbad Creates History: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉ अली जैद अनवर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने एक महिला मरीज के पेट से 7.5 किलोग्राम वजनी स्प्लीन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर 2 विश्व रिकॉर्ड बनाये हैं. डॉ अली जैद अनवर की इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक डॉक्टर की सफलता नहीं है. झारखंड के स्वास्थ्य प्रबंधन और कार्य संस्कृति का प्रमाण है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जो डॉक्टर ईमानदारी से काम करेंगे, उनका सम्मान निश्चित है. डॉ अनवर इसका उदाहरण है. ऐसे डॉक्टरों को सम्मानित करना और उनका मनोबल बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी है.’

स्वास्थ्य सुधार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि अब तक विश्व में किसी महिला के शरीर से निकाला गया सबसे बड़ा स्प्लीन 2.5 किलोग्राम का था. डॉ अनवर द्वारा निकाले गये स्प्लीन का वजन 7.5 किलोग्राम है. यह न केवल एक चिकित्सीय चमत्कार है, बल्कि झारखंड की बढ़ती मेडिकल क्षमताओं का प्रमाण भी है.

डॉक्टर ही नहीं, सच्चा स्वास्थ्य सेवक भी हूं – डॉ इरफान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘मैं डॉक्टर ही नहीं बल्कि एक सच्चा स्वास्थ्य सेवक हूं. मेरी प्राथमिकता झारखंड के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है. मैं विभाग को दुरुस्त करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा हूं.’ उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में समय लग सकता है, लेकिन वह हर ईमानदार प्रयास का स्वागत करेंगे और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐतिहासिक सर्जरी ने झारखंड को दिलायी नयी पहचान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह आलोचना से डरते नहीं, बल्कि उसे सुधार का अवसर मानते हैं. व्यवस्था को रातों-रात नहीं बदला जा सकता, लेकिन हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं. इस ऐतिहासिक सर्जरी ने यह साबित कर दिया है. उन्होंने इस ऐतिहासिक सर्जरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया है. इस सफलता ने झारखंड को चिकित्सा मानचित्र पर नई पहचान दिलायी है.

इसे भी पढ़ें

8 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के क्या हैं रेट

अमित शाह की झारखंड यात्रा टली, 10 मई की पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी स्थगित

रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के विंग में फंसा कबूतर

रांची की डॉ भारती कश्यप ने अमेरिकन नेत्र सोसाइटी के कॉन्फ्रेंस में पेश किये 2 रिसर्च पेपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >