भागा की किशोरी का बिहार के युवक ने किया अपहरण

एक युवती के पिता ने आरा के एक युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है

जोड़ापोखर.

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा की एक किशोरी को बिहार राज्य के जगदीशपुर के रहने वाले सोनू नामक युवक ने अपहरण कर लिया है. घटना के बाद लड़की के पिता ने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जोड़ापोखर पुलिस शिकायत के आधार पर भागा आरापट्टी से लड़का के रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अपहरण की घटना के बाद दोनों के परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया है. आरोपी युवक का रिश्तेदार भागा में ही रहता है. इसी कारण युवक का भागा आना-जाना लगा रहता था. सोमवार को लड़की के साथ फरार हो गया है. पुलिस दोनों को बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और परिजनों पर उसे खोज निकालने के लिए दबाव बना रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >