पिकअप वैन की टक्कर से मजदूर की मौत (AI Image)

VIDEO : धनबाद कृषि बाजार में सुबह-सुबह हादसा. पिकअप वैन की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घंटे तक ठप रहा रास्ता

धनबाद कृषि बाजार समिति में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर अन्य मजदूरों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हुआ।

धनबाद. बरवाअड्डा-धनबाद स्थित कृषि बाजार समिति की फल मंडी के समीप सोमवार सुबह वाहन के धक्के से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के छेदलाही निवासी दौलत तांती (46) के रूप में हुई है. वह फल मंडी में मोटिया मजदूर के रूप में काम करता था.

कृषि बाजार के मजदूरों के अनुसार, सोमवार सुबह फल मंडी के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन संख्या जेएच 10सीडब्ल्यू 7869 ने दौलत तांती को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. साथी मजदूर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

दौलत की मौत की सूचना के बाद फल मंडी के मजदूरों में आक्रोश फैल गया. मुआवजे की मांग को लेकर मजदूरों ने फल मंडी की ओर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया.

परिजनों को दी गयी सूचना

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है. मजदूरों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: भूली मोड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग: सानू खान समेत 3 को लगी गोली, जानें क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Hiralal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >