धनबाद में तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी के उड़े परखच्चे

धनबाद में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. पूजा टॉकीज रोड पर एक स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पक्की दीवार से जा टकराई. गनीमत रही कि देर रात होने से बड़ा हादसा टल गया.

धनबाद में पूजा टॉकीज रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (JH05CP4016) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पक्की दीवार से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा टूट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

हादसे की तस्वीरों और वीडियो में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है. टक्कर के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गये और एयरबैग भी खुल गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी.

देर रात होने से बड़ा हादसा टला

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ. उस समय सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही कम थी. इसी वजह से किसी राहगीर या दूसरे वाहन के चपेट में आने से बड़ा हादसा होने से बच गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी. हादसा किस वजह से हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jyoti roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >