रक्षाबंधन पर धनबाद में सड़क सुरक्षा का संकल्प, 15 चौक-चौराहों पर चलेगा जागरूकता अभियान

रक्षाबंधन के पर्व पर धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. 15 प्रमुख चौकों पर 24 से 27 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में छात्रों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने का संकल्प दिलाया जाएगा.

रक्षाबंधन के मद्देनजर धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर 24 से 27 अगस्त तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलायेंगे. इसका उद्देश्य वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. अभियान के दौरान जिले के 15 प्रमुख चौक-चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

रक्षा सूत्र बांधकर दिलाया जायेगा सड़क सुरक्षा का संकल्प

अभियान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, जिला स्कूल समेत 40 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. विद्यार्थी वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करेंगे. रक्षाबंधन की भावना को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए वाहन चालकों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षित यातायात का संकल्प भी दिलाया जायेगा.

आज पांच स्थानों पर होगा अभियान

सोमवार यानी 24 अगस्त को पांच स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित हैं. किसान चौक पर सुबह नौ से 10 बजे तक और बिनोद बिहारी चौक पर सुबह 10 से 11 बजे तक कार्यक्रम हुआ. इसके बाद राहुल चौक, कतरास में दोपहर एक से 1:40 बजे तक, हरिणा चौक में 1:50 से 2:30 बजे तक और महुदा चौक पर 2:30 से तीन बजे तक अभियान चलाया जायेगा.

25 और 27 अगस्त को भी होंगे कार्यक्रम

25 अगस्त को पूजा चौक, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, स्टील गेट और गोल बिल्डिंग में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. वहीं 27 अगस्त को इंदिरा चौक झरिया, सुभाष चौक टुंडी मोड़, बलियापुर चौक और निरसा एसबीआई चौक पर कार्यक्रम आयोजित होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >