प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस का अभियान

Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने फरार अपराधी प्रिंस खान की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है. एसएसपी प्रभात कुमार ने क्राइम मीटिंग में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में धनबाद पुलिस ने भगोड़े अपराधी प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी समेत जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और सर्कल इंस्पेक्टर मौजूद रहे. 

लंबित मामलों के निपटारे पर जोर

क्राइम मीटिंग के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. खास तौर पर धनबाद से फरार चल रहे अपराधी प्रिंस खान को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. एसएसपी प्रभात कुमार ने भरोसा दिलाया कि प्रिंस खान को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उसके नाम पर धमकी और अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस लगातार उसके सहयोगियों पर कार्रवाई कर रही है और कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है. 

CBI के साथ भी हुई बैठक

प्रिंस खान की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई है. जिससे जल्द ही इस मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

आम जनता से अपील

व्यापारियों और आम जनता से अपील करते हुए एसएसपी ने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है. धनबाद पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा के लिए तैयार है. जरूरत पड़ने पर लोग किसी भी समय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >