Dhanbad News: बूंद-बूंद के लिए तरस रहा धनबाद का यह इलाका, बीते 5 वर्षों से नहीं हो रही पानी की सप्लाई

Dhanbad News: धनबाद शहर के वार्ड नंबर 54 में पानी की भारी किल्लत है. यहां पर बीते पांच वर्षों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. स्थानीय लोग बताते हैं कि कोरोना महामारी के बाद यहां के लोगों को पानी नहीं मिला है.

धनबाद, अजय उपाध्याय : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 54 इथित अंबेडकर कॉलोनी में पिछले 5 वर्षो से पानी की सप्लाई नहीं हुई. स्थानीय लोगो ने बताया कि कहने के लिए यहां दो पाइपलाइन लगाया गया. एक माडा और दूसरा नगर निगम के द्वारा. लेकिन एक से कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई हुई तो वहीं माडा द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन से पानी की बूंद भी नसीब नहीं हुआ.

नगर निगम से शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान

शहरी क्षेत्र होने के साथ साथ वार्ड 55 व 54 के बीचों बीच यह कॉलोनी है. धनबाद नगर निगम से इसकी शिकायत कई बार शिकायत की गयी इसके बावजूद अंबेडकर कॉलोनी की सुधि लेने वाला कोई नहीं आया. वर्ष 2020 में कोरोना महामारी से पहले यहां पानी की सप्लाई हो रही थी उसके बाद से यहां के लोगों को पानी नहीं मिला.

धनबाद की खबरें यहां पढ़ें

क्या कहा स्थानीय लोगों ने

स्थानीय निवासी चंद्रवती देवी ने कहा कि हमलोगों के मुहल्ले में विगत 5 वर्षो से पानी की सप्लाई नहीं हुई है. ठंड के दिनों में भी हमलोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. गर्मी में तो एक किलो मीटर दूर कपड़ा धोने और नहाने के लिए जाना पड़ता है.

चंद्रवती देवी

एक अन्य स्थानीय गोपाल प्रसाद ने बताया कि हमलोग मजदूर वर्ग से हैं. आधा दिन तो हमें पानी की व्यवस्था करने में चला जाता है. कॉलोनी के अधिकांश चापाकल खराब है. पानी के लिए सुबह 4 बजे से एक किलो मीटर दूर तक लाइन लगना पड़ता है.

गोपाल प्रसाद

वहीं कॉलोनी की रहने वाली चंपा देवी ने कहा कि वोट के समय हर पार्टी के जनप्रतिनिधि अंबेडकर कॉलोनी को आते हैं. समस्यों के निदान की बात करते हैं. लेकिन वोट मिलने के बाद वे पूछने तक नहीं आते हैं. आज हमलोग बीते 5 वर्षों से पानी के एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं परंतु हमारी सुनने वाली कोई नहीं.

चंपा देवी

स्थानीय निवासी रेखा देवी बताती हैं कि पिछले 5 वर्षों से पानी नही आ रहा है. जो चापाकल है वह भी खराब पड़ा है. जिससे हमें भारी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ट्रैक पार करके हमलोग पानी लेने जाते हैं. कोई भी अधिकारी इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं करता है.

रेखा देवी

Also Read: Deoghar Crime News: मधुपुर में श्याम मंदिर से 20 लाख रुपये के जेवरात ले उड़े चोर, देर रात दिया गया घटना को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >