DHANBAD NEWS : भैंस को मारने व गोबर फेंकने के सवाल पर दो परिवारों में मारपीट

DHANBAD NEWS : चार घायल, एसएनएमएमसीएच में हुआ इलाज

अनुग्रह नगर धनसार में शुक्रवार को दो परिवार के बीच आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में कराया जा रहा है. दोनों पक्षों ने धनसार थाना में शिकायत की है. एक पक्ष के श्री यादव का कहना है कि वह अपने घर के पास भैंस बांधकर रखता है. शुक्रवार को उसकी भैंस पड़ोस के तनु अग्रवाल के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी तनु और उसकी पत्नी सीमा देवी व नवीन पोद्दार भैंस को लाठी डंडे से मारने लगे. जब मेरी पत्नी बबिता देवी ने रोका, तो उसकी पिटाई कर दी. जब पुत्र करन छुड़ाने गया, तो उसकी पिटाई कर दी. इससे दोनों घायल हो गये. वहीं दूसरें पक्ष के तनु अग्रवाल का कहना है कि श्री यादव अक्सर गोबर मेरे घर के सामने फेंक देता है. शुक्रवार को उसकी भैंस मेरे घर में घुसने का प्रयास करने लगी. उसे भगाया तो श्री यादव, उसकी पत्नी बबीता व उसका पुत्र मेरे घर के पास आकर मारपीट की. मुझे व पूरे परिवार को लाठी डंडे से पिटाई करने लगे. इससे तनु का सिर फट गया. घायल तनु और सीमा देवी को भी धनबाद अस्पताल में इलाज कराया गया. शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >