Dhanbad News: एक साथ उठी दो चेचेरे भाइयों की अर्थी, गम में डूबी कांड्रा बस्ती

Dhanbad News: धनबाद के सिंदरी के मोहलबनी में स्नान के दौरान रविवार को दामोदर में डूबे दो चचेरे भाइयों का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही पूरा गांव रो पड़ा. 14 मई को अविनाश मल्लिक की बहन निशा मल्लिक की शादी कुमारधुबी में हुई थी. आंगन में डोली सजी थी, फिर उसी आंगन में अर्थी सजी. निशा बार-बार बेहोश हो जा रही थी. उसके बाद निशा को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Dhanbad News: धनबाद के सिंदरी के मोहलबनी में स्नान के दौरान रविवार को दामोदर में डूबे दो चचेरे भाइयों का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही पूरा गांव रो पड़ा. अविनाश मल्लिक उर्फ राहुल मल्लिक (22) और शिवम मल्लिक (18) का शव पोस्टमार्टम के बाद कांड्रा के चुकरीपाड़ा स्थित उनके घर पहुंचते ही लोग रो पड़े. सैकड़ों लोग शव देखने के लिए उसके घर पहुंचे. कुछ ही क्षण में दोनों भाइयों का शव एक साथ दामोदर नदी के कांड्रा श्मशान घाट पर ले जाया गया. मृतकों के बडे पापा देवचंद मल्लिक ने दोनों भाइयों राहुल और शिवम को मुखाग्नि दी.

19 दिन पहले ब्याही अविनाश की बहन बेहोश, अस्पताल में भर्ती

14 मई को अविनाश मल्लिक की बहन निशा मल्लिक की शादी कुमारधुबी में हुई थी. आंगन में डोली सजी थी, फिर उसी आंगन में अर्थी सजी. निशा बार-बार बेहोश हो जा रही थी. उसके बाद निशा को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

माता-पिता पड़े थे बेसुध

घर में शव को देखने के बाद मृतक के माता-पिता बेसुध पड़े थे. स्थानीय लोगो ने कहा कि मल्लिक परिवार के ऊपर आपदा टूट पड़ा है. बचपन से दोनों बच्चे एक साथ रहते थे और एक साथ ही भगवान के पास चले.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार को हेमंत सोरेन सरकार से जान का खतरा!

खतरे में थी पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान, आसमान में विमान से टकराया पक्षी

जमशेदपुर के कदमा में हथियार सप्लाई करने आये शाहरुख खान समेत 3 गिरफ्तार, 2 हथियार बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >