धनबाद, धनबाद जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की गयी. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर 18 थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला किया गया है. कई थानों व ओपी में नये अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. जारी आदेश के अनुसार पंचेत प्रभारी प्रभात रंजन को तिसरा ओपी भेजा गया है, जबकि सुजीत सिंह को पंचेत ओपी की कमान सौंपी गयी है. बालमुकुंद को अलकडीहा ओपी और अकबर खान को मनियाडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं अमृता खलको को कपुरिया ओपी और विश्वजीत ठाकुर को भूली ओपी की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा अभिनव कुमार को मैथन ओपी व मैथन प्रभारी आकृष्ट अमन को सुदामडीह ओपी भेजा गया है. प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना प्रभारी और बिगन सोय को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है. शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी, शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी तथा शेखर को गलफरबाड़ी ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है. पूर्व में राजगंज थाना में तैनात अलीशा को रामकनली ओपी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार को लोदना ओपी की जिम्मेदारी दी गयी है. सुरबाला को बाघमारा महिला थाना, पवन चंद्र पाठक को महुदा थाना तथा धीरज कुमार शर्मा को धर्माबांध ओपी का प्रभारी बनाया गया है.
Dhanbad News: 18 थाना व ओपी प्रभारियों का तबादला
Dhanbad News: एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर व्यापक फेरबदल, धनबाद जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना उद्देश्य.
