Dhanbad News: धनबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का समय बदला, अब देर रात होगी रवाना

Dhanbad News: रेलवे ने जारी की नयी समय सारिणी

Dhanbad News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों से धनबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव किया है. पहले यह ट्रेन धनबाद स्टेशन से रात 8.45 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12.30 बजे गोरखपुर पहुंचती थी. संशोधित समय-सारिणी के अनुसार अब यह ट्रेन रात करीब 12.30 बजे धनबाद से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. गोरखपुर-धनबाद स्पेशल पहले गोरखपुर से शाम 3.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.00 बजे धनबाद आती थी. नये शेड्यूल के अनुसार अब यह ट्रेन शाम 7.50 बजे गोरखपुर से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 1.00 बजे धनबाद पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

संशोधित समय-सारिणी के तहत यह स्पेशल ट्रेन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, औड़ीहार, मऊ, भटनी और देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी. इन प्रमुख स्टेशनों से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है.

इन तिथियों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल सात और 10 मार्च, 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल आठ और 11 मार्च, 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल नौ मार्च तथा 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल नौ मार्च काे चलेगी.

धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन लिस्ट से बाहर

रेलवे ने पहले दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई और गोरखपुर के लिए दिसंबर तक स्पेशल ट्रेनें चलाने की अधिसूचना जारी की गयी थी. अब संशोधित सूची में ट्रेनों को केवल अलग-अलग तिथियों पर चलाने का निर्णय लिया गया है. नयी सूची में धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन को जगह नहीं मिल सकी, जिससे यात्रियों में निराशा देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >