बेजुबान की बेमौत मौत: तेज रफ्तार वाहन या कुछ और? धनबाद में मिला हिरण का शव, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad Deer Death: धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में जीटी रोड किनारे एक हिरन का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने हिरन का पेट फटा हुआ देखा, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य गहरा गया है. आशंका जताई जा रही है कि यह हिरन मैथन डियर पार्क का हो सकता है. पुलिस और वन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं कि यह सड़क दुर्घटना है या कोई अन्य साजिश.

Dhanbad Deer Death, धनबाद, (प्रतीक पोपट): धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित गांजा गली के सामने जीटी रोड किनारे रविवार सुबह एक हिरण का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. सड़क किनारे पड़े हिरण को देखकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बेजुबान जानवर का पेट फटा हुआ था.

सुबह राहगीरों ने देखा शव

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह जब लोग जीटी रोड से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक हिरण पर पड़ी. पास जाकर देखने पर पता चला कि उसका पेट फटा हुआ है. इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी.

मैथन हिरन पार्क से आने की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि हिरण संभवतः मैथन डियर पार्क का हो सकता है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पार्क से हिरणों को वहां से हटाया गया था. ऐसे में यह चिरकुंडा तक कैसे पहुंचा, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read: धनबाद में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के शूटर को लगी गोली, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस और वन विभाग की भूमिका अहम

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लग गयी है. फिलहाल हिरण की मौत किस कारण से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. कुछ लोग तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जता रहे हैं. मामले में वन विभाग की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ताकि हिरण की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

Also Read: “आदिवासी अस्मिता का अपमान बर्दाश्त नहीं”, ममता बनर्जी पर भड़के चंपाई सोरेन, केंद्र से की बड़ी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >