Dhanbad Crime: सुगियाडीह के इंद्रपुरी में अपराधी ने वृद्ध दंपती पर किया जानलेवा हमला

धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगियाडीह के इंद्रपुरी में एक बुजुर्ग दंपती पर अपराधियों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया. पढ़ें फिर क्या हुआ.

धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगियाडीह के इंद्रपुरी में दिनदहाड़े एक अपराधी ने वृद्ध दंपती के घर में घुस लूटपाट का प्रयास किया. इस दौरान अपराधी ने वृद्ध दंपती पर जानलेवा हमला भी कर दिया. हालांकि बुजुर्गों के शोर मचाने पर अपराधी भाग खड़ा हुआ. घटना शनिवार की दोपहर लगभग सवा एक बजे की है.

रिटायर्ड सेलकर्मी के घर में घुसे अपराधी

एक अपराधी दीवार फांदकर रिटायर सेलकर्मी 75 वर्षीय विद्युत कुमार घोष के घर में घुस गया. दो तल्ले घर में विद्युत घोष ऊपरी मंजिल पर थे. उनकी पत्नी छाया घोष (64 वर्ष) निचले तल्ले पर थीं. वह डायनिंग टेबल पर अपने पति विद्युत घोष के लिए खाना परोस रही थीं.

दुपट्टा से लगा छाया घोष का गला दबाने

इसी दौरान अपराधी घर में घुसा और पीछे से दुपट्टा के सहारे छाया घोष के गले में फंदा बनाकर गला घोंटने लगा. छाया घोष जमीन पर गिरकर तड़पने लगी. आवाज सुनकर विद्युत घोष नीचे आये और पत्नी को बचाने के लिए अपराधी से भिड़ गये. दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई. विद्युत घोष शोर मचाने लगे.

दीवार फांदकर फरार हो गया अपराधी

इससे घबराकर अपराधी उन्हें धक्का देते हुए वापस दीवार फांदकर फरार हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची सरायढेला पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मुहल्ले के अन्य घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.

Also Read : गोलीबारी-बमबाजी से दहला धनबाद, ग्रामीणों पर आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मियों का हमला, लाठीचार्ज में कई घायल

अपने साथ लाया दुपट्टा व चप्पल छोड़ भागा अपराधी

अपराधी अपने साथ दुपट्टा लेकर पहुंचा था. वृद्ध महिला छाया घोष ने पुलिस को बताया कि अपराधी ने महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला दुपट्टानुमा स्कार्फ अपने पास से निकाला और उसी से उनका गला घोंटने का प्रयास किया. भागने के दौरान अपराधी अपना चप्पल भी वहीं छोड़ दिया. सरायढेला पुलिस ने मौके से दुपट्टानुमा स्कार्फ व चप्पल अपने कब्जे में ले लिया है.

बड़ा बेटा मैनचेस्टर व छोटा बेटा रहता है कोलकाता में

विद्युत घोष ने बताया कि दिसंबर, 2007 में वे सेल से रिटायर हुए और 2008 में सुगियाडीह के इंद्रपुरी में घर बना कर रहने लगे. उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा यूके के मैनचेस्टर में और छोटा बेटा कोलकाता में रहता है. छोटा बेटा दो माह पूर्व घर आया था.

Also Read : झारखंड : निरसा के कोलियरी कार्यालय में 30- 40 की संख्या में केबल लुटेरों ने की बमबाजी, एक की मौत

महिला पहले भी देख चुकी हैं अपराधी को

छाया घोष ने बताया कि जिस अपराधी ने उन पर हमला किया था, उसने अपना चेहरा नहीं ढंका था. उन्होंने अपराधी का चेहरा साफ देखा है. बताया कि उन्होंने पहले भी अपराधी को मुहल्ले में देखा है. पूछताछ के दौरान छाया घोष ने पुलिस को यह बात बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >