धनबाद में दहशत: पंचायत समिति सदस्य के बेटे की जंगल में मिली लाश, थाना घेराव करने की हो रही तैयारी

Dhanbad Crime News: धनबाद के गोविंदपुर स्थित सहरजोड़ी जंगल से अमलाटांड़ पंचायत समिति सदस्य के बेटे सादिक अंसारी का शव बरामद हुआ है. इस निर्मम हत्या के विरोध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. रविवार शाम शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सादिक अंसारी के शव के पास ग्रामीणों की जुटी भीड़

Dhanbad Crime News, धनबाद (प्रतीक पोपट की रिपोर्ट): धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अमलाटांड़ पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रशीद उर्फ राजू के 18 वर्षीय बेटे सादिक अंसारी की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया. गुरुवार को सहरजोड़ी जंगल से शव बरामद होने के बाद शुरू हुआ तनाव रविवार शाम शव गांव पहुंचने पर और बढ़ गया.

जंगल में मिला शव, गांव में पसरा सन्नाटा

सादिक अंसारी का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की. रविवार देर शाम जैसे ही सादिक का पार्थिव शरीर अमलाटांड़ गांव पहुंचा, वहां कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में इस जघन्य हत्याकांड को लेकर गहरा दुख और गुस्सा व्याप्त है.

Also Read: हजारीबाग में कब्रिस्तानों की होगी घेराबंदी, सौंदर्यीकरण पर 10 करोड़ खर्च

24 घंटे का अल्टीमेटम और घेराव की चेतावनी

हत्याकांड को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी और जेएलकेएम (JLKM) नेता एखलाख अंसारी ने पुलिस प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ गोविंदपुर थाना का घेराव करेंगे.

जांच में जुटी पुलिस

इधर, परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों का संकलन जारी है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा. हालांकि, पुलिस के इन दावों के बीच ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Also Read: घर पर टूटा चीन का गुरूर: झारखंड की बेटियों ने भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, देखें विनिंग मोमेंट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >