धनबाद : एक ही रात 3 घर का ताला तोड़ 17 लाख के जेवरात की चोरी से बाघमारा में दहशत

नबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र की बीसीसीएल श्रमिक कॉलोनी भीमकनाली में एक ही रात में तीन घरों में ताला तोड़कर जेवरात की चोरी से हड़कंप मच गया है.

धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र की बीसीसीएल श्रमिक कॉलोनी भीमकनाली में शुक्रवार की रात तीन आवासों का चोरों ने ताला तोड़ कर 50 हजार रुपये नकद और 17 लाख के जेवरात चोरी कर ली. चोरों ने बीसीसीएल कर्मी मानेश्वर महली, रिटायर्ड कर्मी नरेंद्र सिंह उर्फ मंगल तथा लोकल सेल मजदूर भगवान सिंह के आवास को निशाना बनाया.

एक ही रात तीन आवासों में चोरी से कॉलोनी के लोगों में दहशत है. शनिवार की सुबह सूचना पाकर बाघमारा थानेदार सुजीत कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की.

पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है. घटना की शिकायत कोलकर्मी मानेश्वर महली व रिटायर्ड कर्मी के दामाद बलजीत सिंह ने बाघमारा पुलिस को दी है. पुलिस छानबीन कर रही है.

  • बीसीसीएल श्रमिक कॉलोनी भीमकनाली में हुई घटना, 50 हजार नकद भी ले गये चोर
  • घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत, जांच में जुटी बाघमारा पुलिस
  • बीसीसीएलकर्मी, रिटायर्डकर्मी व लोकल सेल मजदूर के आवास को बनाया निशाना

पहली घटना

चोरों ने बी-1 ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 20 निवासी रिटायर्ड कोलकर्मी नरेंद्र सिंह उर्फ मंगल के बंद आवास का ताला तोड़ कर 30 हजार रुपये नकद व 12 लाख के जेवरात चोरी कर ली. आवास पर उनकी बेटी प्रीति सिंह व दामाद बलजीत सिंह रहते हैं.

Also Read : धनबाद के मटकुरिया में ‘कार ब्यूटी’ से चोरी के सभी टायर बरामद

दोनों 22 मार्च को आवास में ताला बंद कर पैतृक गांव पटना गये थे. उसी ब्लॉक में रहने वाले उनके रिश्तेदार संजय सिंह ने सुबह दरवाजा खुला देखा. इसके बाद आवास में चोरी होने की जानकारी हुई.

चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ सोने का दो पीस हार, दो जोड़ी कंगन, चार पीस चैन, चार पीस अंगुठी, मांगटिका, झुमका, नथुनी, चांदी के पायल आदि ले गये. सूचना पाकर शाम में उनकी पुत्री प्रीति सिंह पहुंची. उसने बताया कि शादी के सभी जेवरात चोर ले गये.

दूसरी घटना

बी-2 ब्लॉक के क्वार्टर नंबर- 3 में रहने वाले बीसीसीएलकर्मी मानेश्वर महली के बंद आवास का दरवाजा उखाड़ कर चोर अंदर घुसे. चोरों ने दो आलमारी का ताला तोड़ 10 हजार नकद तथा तीन लाख के जेवरात चोरी कर ली.

Also Read : धनबाद : तीन स्तर पर पुलिसिंग, फिर भी चोरों पर जोर नहीं

श्री महली ने बताया कि वह 27 मार्च को आवास में ताला बंद कर बेटी की शादी के सिलसिले में पैतृक घर लातेहार गये थे. वह ब्लॉक दो ओसीपी के आरआर वर्कशॉप में कार्यरत है. दो बड़े बैग में भरे सामान चोरों ने कचरे में फेंक दिया. सूचना पाकर आवास पहुंचे तो अंदर सामान बिखरे पड़े थे.

तीसरी घटना

बी -8 ब्लॉक के 15 नंबर क्वार्टर निवासी लोकल सेल मजदूर भगवान सिंह के बंद आवास का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुसे. उनके घर से 10 हजार रुपये नकद व दो लाख के जेवरात चोरी हुई है. चोरों ने बक्सा तोड़कर सोने की मांगटिका दो पीस, कानबाली, तीन जोड़ी नथुनी, दो जोड़ी चांदी के पायल सहित अन्य जेवरात ले गये.

उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में परिवार के साथ बगल के क्वार्टर में सोये हुए थे. भोर चार बजे मॉर्निंग वाक के लिए उठे तो देखा कि उनके आवास से 10-12 लोग सामान लेकर जा रहे थे. शोर मचाने पर सभी भीमकनाली डिस्पेंसरी की ओर भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >