धनबाद. भूली की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम सर्पदंश का शिकार हो गयी. सांप के डसने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
बाजार जाने के दौरान सांप ने डसा
जानकारी के अनुसार, किशोरी बुधवार की शाम घर से कुछ सामान लेने के लिए बाजार जा रही थी. इसी दौरान वह एक सुनसान सड़क से गुजर रही थी. सड़क किनारे मौजूद सांप ने अचानक उसके पैर में डस लिया. सर्पदंश के बाद वह घबरायी हुई स्थिति में किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया.
ये भी पढ़ें: झारखंड में डॉक्टरों की रिटायरमेंट आयु 67 से घटकर होगी 65 वर्ष, सरकारी संकल्प में क्या है खास?
परिजनों ने बिना देर किये उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया और उसकी स्थिति की निगरानी की जा रही है.
सर्पदंश के मरीजों का इलाज जारी
एसएनएमएमसीएच में इन दिनों सर्पदंश के मरीज लगातार इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. अस्पताल के अनुसार, सर्पदंश के मामलों में मरीज की स्थिति के आधार पर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना उपचार प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
अस्पताल में एएसवी के स्टॉक को लेकर भी हाल में दबाव की स्थिति सामने आयी है. गुरुवार को अस्पताल में एएसवी के 140 वायल उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी थी. अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 8 से 10 सर्पदंश पीड़ित पहुंचने और एक मरीज को औसतन करीब 10 वायल की जरूरत पड़ने के आधार पर मौजूदा स्टॉक सीमित अवधि की जरूरत ही पूरी कर सकता है. प्रबंधन ने नये स्टॉक के लिए ऑर्डर भी दिया है.
समय पर अस्पताल पहुंचना जरूरी
सर्पदंश के बाद मरीज को घरेलू उपचार के बजाय जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाना जरूरी है. इस मामले में भी परिजन किशोरी को घटना के बाद तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है. उसकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है.
ये भी पढ़ें: SNMMCH Dhanbad: सर्पदंश के बढ़ते मामलों के बीच मंडराया संकट, जानिए कितना बचा है ASV एंटी वेनम का स्टॉक
