Dhanbad News : डीजीएमएस अधिकारी ने आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत की जांच की

Dhanbad News : डीजीएमएस अधिकारी ने आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत की जांच की

Dhanbad News : डीजीएमएस की टीम ने मंगलवार को बांसजोड़ा स्थित डेको आउटसोर्सिंग में हॉलपैक की चपेट में आ कर आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत मामले की जांच की. डीजीएमएस डायरेक्टर टेक्निकल कौशिक सेनगुप्ता और बालाकृष्णन पहले कोलियरी कार्यालय में पहुंचे. यहां पर उन्होंने बीसीसीएल अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद दोनों अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. करीब आधे घंटे तक वहां पर रुके और घटनास्थल का मुआयना किया. आउटसोर्सिंग कर्मियों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने बयान दर्ज कराने के लिए प्रबंधक कमलेश कुमार को धनबाद कार्यालय तलब किया. मालूम हो कि 10 जुलाई की शाम को हालपैक की चपेट में आकर कर्मी विकास ठाकुर की मौत हो गयी थी. मौके पर डीजीएमएस अधिकारियों के साथ जीएम एक्सावेशन ज्ञानेश्र्वर कुमार, पीओ अनिल कुमार वर्मा, प्रबंधक कमलेश कुमार, इंजीनियर दीपक बरेट, सेफ्टी अफसर सुजीत कुमार, रोशन जमाल, आरएन लालदेव, डेको कंपनी के एसके पांजा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >