3.63 करोड़ से संवरेंगे जिले के आठ सरकारी स्कूल, भवन से पेयजल तक की सुविधाएं होंगी बेहतर

धनबाद के आठ सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए 3.63 करोड़ रुपये की योजना मंजूर, भवन, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाओं का होगा निर्माण। जानें पूरी जानकारी।

जिले के आठ सरकारी स्कूलों में भवन, चहारदीवारी, शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए करीब 3.63 करोड़ रु खर्च किये जाएंगे. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से इसके लिए निविदा जारी की गयी है.

परघा-बेलगड़िया के प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी, भवन जीर्णोद्धार, बिजली, दो शौचालय, जलापूर्ति, स्वच्छता और वर्षा जल संचयन के कार्य पर 17.91 लाख रु खर्च होंगे.

नूतनडीह राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार पर 25 लाख रु और तोपचांची के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीतपुर में चहारदीवारी व पुराने भवन के जीर्णोद्धार पर 11.77 लाख रु खर्च किये जायेंगे.

कुसुमदाहा स्कूल में 98.89 लाख से होगा निर्माण

धनबाद सदर के उमावि कुसुमदाहा बगुला में चहारदीवारी और दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष (एसीआर) के साथ रसोई घर का निर्माण कराया जायेगा. इस पर 98.89 लाख रु खर्च होंगे.

पुराना बाजार स्थित राजकीय आदर्श हिंदी बालक मध्य विद्यालय में चार एसीआर, पुराने भवन और शौचालय के निर्माण पर 68.23 लाख रु खर्च किए जायेगे. गोविंदपुर के उमावि घोड़ामुरगा में भवन जीर्णोद्धार, नयी चहारदीवारी, शौचालय और चार मीटर चौड़े नये गेट के लिए 49.61 लाख रु का प्रावधान है.

वहीं नेरो प्रावि में चहारदीवारी, गेट, डीप बोरिंग, आरसीसी बेसिन, खुले भोजन स्थल, पार्किंग शेड, शौचालय और पुराने भवन के जीर्णोद्धार पर 56.15 लाख रु खर्च होंगे.

14 से 20 अगस्त तक भरी जाएंगी निविदा आवेदन

गोविंदपुर के उत्क्रमित महुबनी विद्यालय में दो एसीआर, गेट, डीप बोरिंग, आरसीसी बेसिन, खुले भोजन स्थल, शौचालय और पुराने भवन के जीर्णोद्धार पर 55.58 लाख रु खर्च किये जाएंगे.

इन सभी कार्यों को छह से नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य है. निविदा के लिए आवेदन 14 अगस्त से 20 अगस्त तक किये जा सकेंगे. निविदाएं 22 अगस्त को दोपहर दो बजे खोली जाएंगी. निविदा शुल्क और अग्रधन की राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >