Dhanbad News: कर्ज में डूबे युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

Dhanbad News: कर्ज में डूबे युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

Dhanbad News: बेलगड़िया टाउनशिप में मंगलवार की रात में अखिलेश ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसका शव बेलगड़िया टाउनशिप पहुंचा, मातम छा गया. मृतक की पत्नी रूबी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक को एक पुत्र भी है. मृतक के घर से सुसाइडल नोट मिला है, जिसमें उसने कहा है कि वह कर्ज से डूबा हुआ था. कर्ज चुकाने में असमर्थ था, जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है. मंगलवार को जहर खाने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी, तो परिजन उसे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की खबर पाकर भाकपा माले नेत्री सीमा देवी, शीतल दत्ता समेत आसपास के लोग पहुंचे और संवेदना जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >