झरिया में मिला युवक का शव, सनसनी

झरिया में युवक का शव मिला, सनसनी

झरिया कोयरीबांध निवासी दिव्यांग सोनपापड़ी विक्रेता राजेश रविदास (40) का शनिवार को नई दुनिया झरिया में शव मिलने पर लोगों में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर झरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी. घटनास्थल पर मृतक के छोटे भाई विवेक रविदास पहुंचे और शव की पहचान अपने बड़े भाई के रूप में की. उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम घर से झरिया बाजार कहकर वह निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा. उन्होंने आशंका जतायी कि नयी दुनिया में अवैध महुआ शराब पीने से उसके भाई की मौत हुई होगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है, झरिया इंस्पेक्टर का कहना है कि लोगों ने बताया कि दिव्यांग युवक की तबीयत खराब थी. समय पर इलाज नहीं होने पर मौत होने की बात सामने आ रही है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >