Dhanbad News: खेत में बने गड्ढे में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

गोविंदपुर थाना अंतर्गत बागसुमा गांव के एक खेत में बने गड्ढे में मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

गोविंदपुर थाना अंतर्गत बागसुमा गांव के एक खेत में बने गड्ढे में मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान गांव के ही स्व. लक्ष्मीकांत कुंभकार के पुत्र विजय कुंभकार (35 वर्ष) के रूप में हुई. वह पेशे से कारपेंटर था. परिवार में उसकी पत्नी के अलावा पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं. विजय परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था.

ग्रामीणों ने चार घंटे तक नहीं उठाने दिया शव

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया और जांच शुरू की. इधर हत्या की आशंका और क्षेत्र के शराब दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया. ऐसे में करीब चार घंटे तक शव वहीं पड़ा रहा. बाद में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष व प्रजापति कुम्हार समाज के जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बूझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मौके पर मुखिया निमाई महतो, पूर्व मुखिया धीरेन कुंभकार, विश्वनाथ पाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए थे. इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा. मामले में जो भी दोषी पाये जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इधर पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >