कराटे में डीएवी बरोरा ने लहराया परचम, शुभम मंडल ने जीता स्वर्ण; दो खिलाड़ियों को रजत

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स कराटे प्रतियोगिता में डीएवी बरोरा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया.

अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल, भरेचनगर (रामगढ़) में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किये.

अंडर-17 में स्कूल का प्रदर्शन बेहतर

अंडर-17 के 78-82 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं देव कुमार राणा ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता. विराट महतो ने भी 86.3 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में इजाफा किया.

विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार उत्साहित

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन किया. उनके प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. पदक विजेता खिलाड़ियों की सफलता को विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा.

विद्यार्थियों के लगन और समर्पण ने का मिला फल

विद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और खेल शिक्षक को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है. उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >